Thursday, 30 March 2017

साल_1979 फिर से याद आयी_अपनों की...शायद पहला अनशन था ये...
देहरादून के घण्टाघर पर_उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए...चित्र में
अनशनकारी




श्री Swami Darshan Bharti जी
साथ में विराजमान_
ब्रह्मलीन श्री विनोद बड़थ्वाल जी,
श्री Vivekanand Khanduri II जी,
श्री Subhash Sharma जी
एवं 
अन्य तत्कालीन छात्र नेतागण देहरादून

Wednesday, 29 March 2017

भ्रष्ट राजनेताओं एवं अफसरशाही और माफियाओं के खिलाफ अब एक हो जाओ .

आज अगर हम उत्तराखण्ड में व्याप्त भ्रष्टाचार रुपी महामारी को समाप्त करना चाहते हैं, तो आप सभी लोगों को अपने अस्तित्व को उत्तराखण्ड से जोड़ना होगा और यह तभी सम्भव है जब आप लोग एकजुट होंगेl
यह उत्तराखडं आपका फूल रुपी बगीचा है, जिसे आपने ही सुधारना और संवारना है। दूसरा तो इससे रौंदेगा, काटेगा,लूटेगा और इससे बदसूरत बना देगा।
मैं सभी राजनीतिक संगठनों के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं से एक मार्मिक अपील कर रहा हूँ की अपने-२ नाम, अपने-२ एजेंडों की लड़ाई में न पड़कर, आज उत्तराखण्ड में व्याप्त, भ्रष्ट राजनीति-अफसरशाही एवं माफियाराज के खिलाफ एक, एकता का बीज बो दो। वह एकता का बीज जो स्वयं के अस्तित्व को मिट्टी में मिलाकर, सड़ाकर, गलाकर फिर एक विशालकाय वृक्ष का रूप धारण करता है और फिर वही वृक्ष न जाने कितने और ऐंसे ही बीजों को पैदा करता है।
आज उत्तराखण्ड में, जैसे ड्रगस, शराब, भू, शिक्षा, वन, का एक अटूट गठबन्धन बन चुका है, जो कि उत्तराखण्ड को लूट रहा है। उत्तराखण्ड प्रदेश के साथ क्या विडम्बना है कि पहाड़ में 200 नाली जमीन का मालिक घर छोड़ रहा है केवल एक छोटी-सी नौकरी के लिये। वहीं मैदानों में 5 नाली जमीन वाला करोड़ों का मालिक। फिर किस पैमाने पर आप लोग पहाड़ों का विकास करोगे।

माफिया राजनीति के खिलाफ वोट...
सम्मानित मित्रो आपसे, आपके परिवार के सभी सदस्यों एवम मित्रगणों से निवेदन है कि आपका एक वोट उत्तराखंड के एक नये भविष्य का निर्माण कर सकता है। आपका वोट उत्तराखण्ड में एक कांतिकारी बदलाव ला सकता है। आपका वोट उत्तराखंड से माफियाराज के खिलाफ होगा।अगर आप अपने विवेक से निर्णय लें और भावनाओं में न जाकर अपने वोट की कीमत को पहचाने तो उत्तराखंड के उजड़ते हुए गांवों को बचा सकते हो।
आपका वोट उत्तराखंड से माफियाओं को रोक सकता है, आपका वोट उत्तराखंड में भष्टाचार पर लगाम लगा सकता है, आपका वोट बाहरी मुसलमानो को उत्तराखंड में आने से रोक सकता है।
आज यह आपके पास बहुत भारी निर्णय होगा की उत्तराखंड की दिशा को कैसे बदला जाए. अगर आपका वोट ग़लत प्रत्याशी को गया तो आपको पश्चाताप होगा की आपने यह नहीं किया होता तो यह भी नहीं होता।
आपके एक अमूल्य वोट उत्तराखंड को बिहार, बंगाल, पश्चिम उत्तरप्रदेश बनने से रोक सकता है। आपका वोट उत्तराखंड की संस्कृति एवम अस्तित्व को बचा सकता है।
आज आपको यह तय करना है कि आपको अपना वोट एक नये उत्तराखंड के नवनिर्माण के लिए देना होगा न कि अपने निजी स्वार्थों के लिए ।
सरकार किसी की भी बने भष्ट राजनीति, अफसरशाही एवम माफिया गठबंधन के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
क्या, आपका एक अमूल्य वोट एक नये उत्तराखंड का नवनिर्माण करेगा?
जय बदरी जय बागेश्वर
जय केदार जय जागेश्वर
जय उत्तराखंड, स्वामी दर्शन भारती